फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: थाने में आगंतुकों से शालीन व्यवहार करने की नसीहत

Thu, 16 Mar 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कप्तानगंज थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने मंगलवार आधीरात को कप्तानगंज थाने का निरीक्षण किया। एसपी के पहुंचते ही थाने में अफरा तफरी मच गई। एसपी ने सबसे पहले थाना परिसर, बैरक, मालखाना, कार्यालय आदि की व्यवस्था देखी। अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्रवाई रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

थाना परिसर में उपस्थित सभी पुलिस अधीकारी, कर्मचारी के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। साथ ही बैंक सुरक्षा पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस कर्मियों को थाने में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीनता पूर्वक विनम्र व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल उन पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय चौहान, एसओ रोहित कुमार उपाध्याय, एसएसआई सुरेंद्र कुमार, हेड मोहर्रिर हृदय नारायण त्रिपाठी सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें