फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस ने किया पलटवार...दबिश पर दबिश, गांव में दहशत

विज्ञापन
डेगरहा गांव में पुलिस टीम के साथ हुए झड़प के बाद आरोपी के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।संवाद
विज्ञापन
गौर। थाना क्षेत्र के डेगरहा गांव में शनिवार की रात करीब 10:30 बजे दुष्कर्म व पाॅस्को एक्ट के वारंटी आरोपी को पकड़ने गई गौर पुलिस से तीखी नोकझोंक के बाद रिश्तेदार और गांव के कुछ लोग हाथों में धारदार हथियार लेकर हमलावर हो गए थे। पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी गई थी। हालांकि, पुलिस इससे इन्कार कर रही है। इस मामले में चौकी प्रभारी टिनिच हरिराय की तहरीर पर छह नामजद सहित कुछ अज्ञात पर रविवार को पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, रातभर गांव में पुलिस दबिश मारती रही, इससे दहशत का माहौल छाया रहा। पुलिस ने पांच लोगों को उठाया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



टिनिच चौकी के प्रभारी हरिराय ने गौर थाने में तहरीर देकर बताया कि शिवपुर गांव के विपिन कुमार पर दुष्कर्म व पाॅस्को एक्ट की प्राथमिकी दर्ज है। इस मामले में कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी है। 10 फरवरी को धारा 84 का आदेश भी पारित किया जा चुका है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल-बदल कर पुलिस टीम को चकमा दे रहा है। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि गौर थाना के डेगरहा गांव में वारंटी आरोपी अपने मामा रामकुमार के यहां मौजूद है।
इस पर वह हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल अखिलेश मौर्या, महिला आरक्षी मीरा यादव के साथ रात में डेगरहा गांव में आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी तो परिवार के लोग चोर-चोर कहकर हल्ला मचाने लगे और तीखी नोकझोंक करते हुए पुलिस टीम पर अभद्रता करते हुए धारदार हथियार लहराते हुए गाली देते हुए आक्रामक हो गए। हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह की वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन

भीड़ और रात में अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी भागने में सफल रहा। खुद को घिरता देख पुलिसकर्मियों ने तत्काल थाने पर सूचना दी। थोड़ी ही देर बाद गांव में सीओ हर्रैया सहित कई अन्य थाने की पुलिस टीम ने पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के पहुंचते ही उपद्रवी रात में ही घर छोड़कर भाग गए, मगर पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़ने के लिए पूरी रात घेराबंदी करने में जुट रहे। फिर भी कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने मौके से आरोपी की बाइक बरामद कर लिया है।
रात में ही पुलिस टीम का सीएचसी गौर पर मेडिकल परीक्षण कराया गया। गौर के थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि रात में वारंटी आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गई थी। कुछ लोगों ने पुलिस टीम के साथ झड़प करते हुए अभद्रता की है। इस मामले में छह नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। सभी आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।



रातभर बजता रहा पुलिस का सायरन, खेत और खलिहानों में छिपे रहे लोग


डेगरहा गांव में दबिश के दौरान पुलिसकर्मियों से झड़प के बाद कपूरी रात आरोपी को पकड़ने के लिए सीओ हर्रैया स्वर्णिम सिंह, थानाधक्ष गौर, पैकोलिया, हर्रैया, छावनी की पुलिस टीम की गाड़ियों का सायरन बजता रहा। रातभर सड़कों और गांव में पुलिस के पहरे से लोग डरे व सहमे थे। पुलिस से झड़प करने वाले परिवार के लोग घर छोड़कर रात में ही भाग गए थे। रविवार को भी गौर पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। आरोपी के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं है। आसपास के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

-

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी


चौकी प्रभारी हरिराय की तहरीर पर आरोपी के मामा रामकुमार, रामकिशुन, गीता, प्रिंस, शिवांगी, प्रियांशी व कुछ अज्ञात लोग पर संगीन धाराओं में प्राथमिक की दर्ज की गई है।
कोट
आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-स्वर्णिम सिंह, सीओ हर्रैया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें