फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा : लगाई गईं 100 बसें

विज्ञापन
परीक्षा छूटने के बाद बसों में बैठने के लिए पहुंचे परीक्षार्थी व अन्य यात्री स्रोत निगम
विज्ञापन
बस्ती। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा सोमवार से जिले के 17 केंद्रों पर शुरू हुई। 10 जून तक चलने वाली इस परीक्षा में 36 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

इन अभ्यर्थियों को लाने और जिले से जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए 100 बसें संचालित चलाई गईं। इससे अभ्यर्थियों को सहूलियत मिली। सुविधा के लिए रोडवेज ने हेल्प डेस्क और अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की है।
परिवहन निगम के बेड़े में शामिल निगम की 103 बसों में 70 बसें पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए लगाई गई हैं। सोमवार को 66 बसें बहराइच, प्रयागराज-अमेठी, गोंडा, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बाराबंकी रूट पर भेजी गईं। वहीं, लोकल में 34 अनुबंधित बसें चलाई गईं। एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार शाम में जो बसें गईं थी वह पांच से छह बजे डिपो में अभ्यर्थियों को लेकर पहुंच गई थीं। वहीं, दिन में 12 और शाम पांच बजे के बाद अभ्यर्थियों को लेकर बसें रवाना हुईं।
विज्ञापन

मंगलवार को होनी वाली परीक्षा के लिए भी बसें भेज दी गई हैं। यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए डिपो के आठ कर्मी रोस्टरवार ड्यूटी कर रहे हैं। सभी कर्मचारियों की छुट्टी पर भी रोक है। इंद्रजीत तिवारी, कन्हैया सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, सुशील गौड़, रोहित पटेल आदि मुस्तैद दिखे।
वहीं, परीक्षा छूटने के बाद रोडवेज में अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई। बसों में बैठाकर उन्हें गंतव्य के लिए भेजा जा रहा था। वहीं, परीक्षा के चलते अन्य रूटों पर बसें प्रभावित रहीं। इससे लंबी दूरी वाले यात्री परेशान भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें