फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बभनान में होटल पर पुलिस ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। कस्बे के एक होटल में कोतवाली बस्ती पुलिस ने छापा मारकर अपह्त किशोरी को बरामद किया है। वहां मौजूद युवक पुलिस को देखते ही भाग गया। पुलिस ने होटल मालिक को हिरासत में लिया है। होटल मालिक पर पहले भी अनैतिक गतिविधियां संचालित करने पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को दोपहर बाद स्थानीय कस्बे के जनपद गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के हिस्से में पड़ने वाले बभनान कस्बे में स्थित एक होटल पर बस्ती पुलिस ने छापा मारा। वहां से पुलिस ने एक किशोरी को बरामद किया, जबकि साथ मौजूद युवक भाग गया।
चर्चा है कि किशोरी के परिजनों ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर किशोरी के अपहरण की सूचना दी थी। इसी मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश कर रही थी। सीओ सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी को बरामद किया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें