बस्ती। अपर सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक द्वितीय मीनाक्षी सोनकर की अदालत में बहुचर्चित कोडीन मामले की सुनवाई के दौरान विवेचक उपस्थित नहीं हुए। इस मामले की अगली सुनवाई अब चार अगस्त 26 को होगी।
मामले में आरोपी धर्मेंद्र अग्रवाल निवासी ताराधाम, थाना भेलूपुर वाराणसी की जमानत अदालत से पूर्व में दो जून को ही खारिज हो चुकी है। विशेष लोक अभियोजक मृत्युंजय उपाध्याय और कुमार उत्कर्ष ने बताया कि बीते दो जून 26 को मुख्य आरापी भोला की सोनभद्र की जेल से अदालत में पेशी हो चुकी है।
उसके सहयोगी देवेश जायसवाल की जमानत बीते माह 30 मई को खारिज हो चुकी है। संवाद