फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बंद होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, छह संदिग्ध मिले

Wed, 20 Aug 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। क्षेत्र के महुघाट में बंद होटल को देह व्यापार के अड्डे के रूप में इस्तेमाल का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम काे सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। संदिग्ध हालत में मिले तीन युवक व युवतियों को पुलिस थाने ले गई। प्रकरण के बारे में पुलिस छापेमारी की बात तो स्वीकार करी रही है मगर डिटेल बताने से बच रही है।
विज्ञापन

मंगलवार सायं मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने पुलिस दल बल के साथ बंद पड़े होटल पर छापा मारा। पुलिस कार्रवाई देख आसपास के लोगो में हड़कंप मच गया। पुलिस की छापेमारी के दौरान मिले कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि होटल की आड़ में महीनों से यहां सेक्स रैकेट चल रहा था। कुल छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। संदिग्धों में तीन युवतियां शामिल है। एसएचओ ने बताया कि पूछताछ की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें