फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पढ़ाई के साथ आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं जीजीआईसी की छात्राएं

Wed, 20 Aug 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय कन्या इंटर कालेज में पढ़ाई के साथ-साथ छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। इस विद्यालय में करीब एक हजार छात्राएं पढ़ती हैं। शिक्षा विभाग ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए प्रशिक्षक की तैनाती की है। आत्मरक्षा सिखाने की ये कक्षाएं लगभग तीन माह तक चलेंगी। इसमें सभी कक्षाओं की लड़कियों काे शामिल किया गया है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यालय की प्राचार्य अपर्णा भारद्वाज ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय की सभी छात्राओं को शामिल किया जा रहा है। विद्यालय में तकरीबन 1085 छात्राएं हैं। सोमवार एवं मंगलवार को कक्षा 6,7 एवं 8 की छात्राओं को बुधवार एवं बृहस्पतिवार को कक्षा 9 एवं 10 की तथा शुक्रवार एवं शनिवार को कक्षा 11 एवं 12 की छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाता है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 सितंबर तक चलेगा। इस प्रशिक्षण के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बताया जाता है कि आपात परिस्थितियों में वे अपनी रक्षा कैसे करें। राजकीय विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने वाले कोच रवीश कुमार कसौधन ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में किसी से भी मुकाबला करने के लिए तैयार करना है। उन्हें प्रशिक्षण के दौरान यह बताया जाता है कि वे विपरीत परिस्थितियों में अपना मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए बिना हथियारों के मुकाबला करते हुए अपने आप को सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान लड़कियों को बताया जाता है कि वे नियमित व्यायाम करें और अपने आप को स्वस्थ रखे। इसके अलावा उन्हें बचाव का तकनीक भी सिखाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें