फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जारी किया व्यापारी नेता के बेटे का पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद निवासी वांछित की तलाश में बाराबंकी पुलिस ने बस्ती में डेरा डाला
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल का बेटा है आरोपी गौरव
व्यापारी नेता ने आरोपों को सिरे से किया खारिज, कहा-परेशान करने की नियत से फंसाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के बेटे का बाराबंकी जिले में पुलिस ने पोस्टर जारी किया गया है। इसी क्रम में व्यापारी नेता आनंद राजपाल के बेटे गौरव राजपाल की गिरफ्तारी के लिए बाराबंकी की पुलिस ने जिले में डेरा भी डाल दिया है। कोतवाली और पुरानी बस्ती पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी है।
व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए वायरल पोस्टर रविवार को दिनभर सुर्खियों में बना रहा। पोस्टर को बाराबंकी के सीओ सिटी व थाना प्रभारी सतरिख स्तर से जारी किया गया है। पोस्टर में कहा गया है कि गौरव सिंह राजपाल पुत्र आनंद सिंह राजपाल निवासी पांडेय बाजार, थाना पुरानी जनपद बस्ती का रहने वाला है। पिता आनन्द राजपाल व्यापार मंडल जिला बस्ती के जिलाध्यक्ष हैं। इनका गांधीनगर भारतीय स्टेट बैंक बस्ती के सामने मेडिकल स्टोर है। आरोपी गौरव सिंह राजपाल खनन माफिया है। इसके विरुद्ध बाराबंकी में कई आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं। इसके बारे में किसी भी प्रकार की कोई भी सूचना सीओ सिटी बाराबंकी व थाना प्रभारी सतरिख के मोबाइल नंबर पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पोस्टर की बाराबंकी की सीओ सिटी सीमा यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया गौरव की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है।
वहीं उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने बेटे पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसे सिर्फ परेशान करने की नीयत से फंसाया गया है। वह निर्दोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें