फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रही पीड़िता को पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
धरना दे रही पीड़िता को पुलिस ने उठाया
विज्ञापन

बस्ती। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक पीड़िता कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गई। जानकारी पुलिस को हुई तो पीड़िता व उसके साथ बैठी एक अन्य महिला को गाड़ी में बैठाकर महिला थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

पीड़िता कलवारी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि शादी का झांसा देकर एक युवक काफी समय से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। काफी दौड़भाग के बाद कोतवाली में उक्त युवक व चार अन्य के विरुद्घ मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया कि अभियुक्तों की जमनात अर्जी खारिज होने के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि आईजी, एसपी, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से की गई फरियाद बेनतीजा रही है। हर जगह से निराश होकर उसे धरने पर बैठना पड़ा। इस संबंध में महिला थाने की इंस्पेक्टर शीला यादव का कहना है कि दोनों महिलाओं को थाने पर लाया गया था। समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें