फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ से प्रमुख प्रतिनिधि की नोकझोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ से ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि की नोकझोंक
विज्ञापन

महराजगंज/कप्तागंज (बस्ती)। विकास खंड कार्यालय पर मंगलवार शाम करीब चार बजे किसी मुद्दे पर खंड विकास अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि में तकरार हो गई। बात हाथापाई तक पहुंचते देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

काफी दिनों से कप्तानगंज ब्लॉक के बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि के बीच विवाद है। मंगलवार शाम करीब चार बजे बीडीओ अपने कार्यालय पर पहुंचे। कुछ देर बाद ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि भी वहां पहुंच गए। दोनों लोगों में विकास कार्यों को लेकर बातचीत शुरू हुई, जो कुछ देर में बहस में तब्दील हो गई। सूचना मिलते ही ब्लॉक परिसर में प्रधानों और ब्लॉक कर्मचारियों की भीड़ जुट गई। मौके की नजाकत भांपते हुए बीडीओ अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए। जबकि ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि अपने कमरे में चले गए। बीडीओ उमाशंकर सिंह ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। जबकि ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि पिंटू सोनकर ने बताया कि बीडीओ क्षेत्र पंचायत के कार्यों की उपेक्षा करते हैं। एसओ कप्तानगंज हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें