फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: थानेदार की मौत मामले के ब्लैकमेलिंग से जुड़े तार, प्राथमिकी की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज के थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की मौत के मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच लगभग पूरी हो गई है। जांच में एक महिला समेत तीन लोगों की भूमिका सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने थानेदार का वीडियो बनाया था, जिससे उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस अब तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थानाध्यक्ष रहे सूर्य प्रकाश सिंह का शव उनके सरकारी आवास में 29 अगस्त को फंदे से लटका मिला था। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला था, जिससे आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई थी। मौके पर मिले उनके दो मोबाइल फोन से कुछ संदिग्ध डिजिटल सामग्री मिली थी। जबकि, कुछ सामग्रियों के डिलीट होने के संकेत मिले थे, जिसके लिए गोरखपुर स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला से दोनों फोन की तकनीकी जांच कराई गई थी। शुक्रवार को डाटा रिकवर होकर पुलिस को मिला है, जिससे पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की तह तक पहुंच गई है।
सूत्रों के अनुसार अप्रैल में वाल्टरगंज थाने में सूर्यप्रकाश सिंह की तैनाती हुई थी। उसी समय एक महिला समेत तीन लोग उनके संपर्क में आए। इन लोगों ने उनकी वीडियो और ऑडियो बनाई, जिसके आधार पर उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। रिकवर हुए डाटा में इससे जुड़े साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर अब पुलिस घटना की मूल वजह तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

-
धनउगाही के मिले सुराग, बैंक से मांगा गया रिकॉर्ड
सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने थानाध्यक्ष को ब्लैकमेल करके उनसे धनउगाही भी की। माना जा रहा है कि आरोपियों की अनैतिक मांग लगातार बढ़ रही थी, जिससे वे आजिज आ चुके थे। हालांकि, कितनी धनराशि आरोपियों ने उनसे वसूली है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस थानेदार के बैंक खातों का विवरण जुटा रही है, जिसके लिए संबंधित बैंकों से संपर्क किया गया है। इससे यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कब, किस माध्यम से और किन खातों में धनराशि का लेनदेन हुआ।
कोट्स...
थानेदार के मौत मामले की जांच लगभग पूरी हो गई है। रिकवर डाटा से कई अहम साक्ष्य मिले हैं। परिजन की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. यशवीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें