परशुरामपुर। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार/शुक्रवार की रात किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने वेरता निवासी राजेश के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी के पिता का आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को गांव के पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। संवाद