बस्ती। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस लाइंस, एसपी कार्यालय से लेकर सभी थानों पर पुलिस ध्वज फहराया गया।
पुलिस लाइंस में एसपी गोपालकृष्ण चौधरी ने पुलिस ध्वज फहराकर उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों को डीजीपी स्तर से जारी संदेश सुनाया। कहा कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। राष्ट्र ध्वज व पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। ध्वज को सलामी दी। प्रतीकात्मक पुलिस फ्लैग चिह्न लगाया गया। सीओ रुधौली, सीओ लाइन, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस कार्यालय पर सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने पुलिस ध्वज फहराया। यहां उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को डीजीपी का संदेश पढ़कर सुनाया। कोतवाली, पुरानी बस्ती, नगर, सोनहा, रुधौली समेत जिले के सभी थानों पुलिस झंडा दिवस मनाने के बाद समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतीकात्क रूप से पुलिस फ्लैग चिह्न लगाया गया। सभी ने आमजन की सुरक्षा व राष्ट्र ध्वज व पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली। संवाद