फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गलतफहमी दूर करने में पुलिस ने झोंकी ताकत

Mon, 15 Sep 2025 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद में बीते दिनों ड्रोन से रेकी कर चोरी की अफवाहों ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी थी। लोग रतजगा कर रहे थे। निर्दोष व्यक्तियों को चोर समझकर मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं। इस पर अंकुश लगाने के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों ने गांव-गांव चौपाल लगानी शुरू की है। ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि ड्रोन से चोरी की घटनाएं महज अफवाह हैं। जांच में ज्यादातर मामलों में यह बच्चों का खिलौना ड्रोन, हवाई लालटेन या अन्य सामान्य वस्तुएं निकली हैं।
विज्ञापन

अफवाहों पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए थाना हरैया पर रविवार को विशेष गोष्ठी आयोजित हुई। प्रभारी पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने ग्राम प्रहरियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे रात्रि गश्त बढ़ाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना प्रभारी या बीट पुलिस अधिकारी को दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से फैल रही ड्रोन और चोरी संबंधी चर्चाएं पूरी तरह निराधार हैं। पुलिस हर स्थिति पर नजर रख रही है और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रहरियों को गांव की सीमाओं पर निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एकत्र करने और समुदाय से तालमेल बनाए रखने का निर्देश दिया गया। एसपी ने उन्हें गांव की सुरक्षा व्यवस्था की पहली पंक्ति बताते हुए उनकी भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
थाना छावनी पुलिस ने ग्राम लाजघटा, नगरा बदली, पखेरी किनौना और पावड़ में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को समझाया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 हेल्पलाइन पर दें, सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाएं और पुलिस का सहयोग करें। इसी तरह थाना सोनहा पुलिस ने संभ्रांत व्यक्तियों संग गोष्ठी कर अफवाहों से बचने और जागरूकता फैलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें