फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गांधीनगर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Fri, 13 Dec 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देवराज गांव के पास बृहस्पतिवार की रात नहर में ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत हो गई। वह उसी ट्रैक्टर पर सवार होकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
कुसी गांव निवासी गणेश का पुत्र इंद्रपाल (15) क्षेत्र के एक राइस मिल में काम करता था। बृहस्पतिवार की देर शाम चावल की ढुलाई के बाद इंद्रपाल ट्रैक्टर पर सवार होकर घर लौट रहा था। देवराज गांव के पास तिराहे पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। चालक ट्रैक्टर से कूदकर फरार हो गया, जबकि इंद्रपाल उसके नीचे दब गया। मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस को दी गई तहरीर में इंद्रपाल के पिता गणेश ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि क्षेत्र का मिल मालिक उसके नाबालिग बेटे को बहला-फुसलाकर मिल में काम कराता था। इसके लिए पूर्व में कई बार मना किया गया, बावजूद वह बेटे को लालच देकर मिल में काम कराते रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि रात आठ बजे अमोखर के लिए चावल ढुलाई से लौटते समय हादसे में बेटे की मौत की सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो उन पर बिना पोस्टमार्टम कराए दाह संस्कार का दबाव बनाया जाने लगा। इन्कार करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें