फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीडीसी सदस्य के हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज-बानपुर मार्ग के किनारे जयरामपुर गांव के पीछे खेत में बृहस्पतिवार को बीडीसी सदस्य की हत्या कर फेंका गया शव नग्न अवस्था में मिला था।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस इस मामले में हत्यारों तक पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।
बता दें कि बृहस्पतिवार की सुबह जयरामपुर व कट्या गांव पास एक युवक का हत्या का फेंका गया शव मिला था। युवक का चेहरा पूरी तरह से कुचला गया था। शव नग्न हालात में था। वहां पर एक बाइक भी मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की थी। खड़ी बाइक के पते के आधार पर पुलिस ने परिजनों सूचना दी थी। परिजनों ने शव की पहचान बस्ती कोतवाली के देवरव गांव निवासी मदन जायसवाल 38 वर्ष के रूप में की थी। वह डिलिया ग्राम पंचायत में बीडीसी सदस्य है और इसके साथ ही गांव का कोटेदार भी था। मृतक की पत्नी धनलक्ष्मी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस इस मामले में परिजनों से पूछताछ की और आस पास के लोगों से जानकारी ली थी। इसमें पुलिस के सामने कुछ चौकाने तथ्य आए हैं। सूत्रों की माने तो मदन जायसवाल की हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग है।
विज्ञापन

पुलिस ने हर पहलुओं की जांच की। इसके साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस शनिवार को मामले का खुलासा कर देगी।
प्रभारी निरीक्षक लालगंज विनय कुमार पाठक ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में जांच की जा रही है। कुछ सुराग लगे है। हत्यारों तक पुलिस पहुंच गई है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें