फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मास्टरमाइंड के करीब पहुंची पुलिस, छापेमारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। मनोज मणि त्रिपाठी हत्याकांड का खुलासा करने के लिए जिले की पुलिस टीमें हत्यारों को पकड़ने के लिए गैर प्रांत तक अपना जाल बिछा चुकी है। पुलिसिया जांच पड़ताल में अब तक मनोज की हत्या पैसे की लेन देन की बात सामने आ रही है। हत्यारों को पकड़ने के लिए एसओजी व अन्य टीम दिन रात एक करते हुए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। एसओजी टीम अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, उत्तराखंड, कानपुर के साथ साथ रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही हैं। सूत्रों की माने तो एसओजी टीम ने मास्टरमाइंड के करीब पहुंच चुकी हैं। पुलिस हत्याकांड में शामिल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि कप्तानगंज क्षेत्र के मस्जिदिया गांव के रहने वाले मनोज मणि त्रिपाठी 45 वर्ष की करचोलिया गांव स्थित समय माता मंदिर के निकट रविवार को तड़के खून से लथपथ शव मिला। उनकी गला रेत कर हत्या की गई थी। मनोज की पत्नी कुमकुम त्रिपाठी ने बताया था कि शनिवार की रात 9.30 बजे एक पिकअप में सवार होकर कुछ लोग उनके घर पर आए। उसमें से कुछ लोग मनोज के परिचित थे लेकिन, परिवार के लोग किसी को पहचान नहीं सकें। आगंतुकों से कुछ देर वार्ता करने के बाद मनोज घरेलू कपड़े में ही पिकअप में बैठकर उन लोगों के साथ दुबौला की तरफ चले गए। कुछ देर बाद पत्नी ने उनकी मोबाइल पर फोन किया तो बोले तुम खाना खा लो मैं होटल से खाना खाकर आऊंगा। दोबारा जब पत्नी ने फोन मिलाया तो उनकी मोबाइल स्वीच ऑफ हो गई थी। रविवार को तड़के करचोलिया गांव समय माता के पास शव मिलने की सूचना पर परिजन भी पहुंचे और मृतक की पहचान मनोज के रूप में की थी। मनोज का धारदार हथियार से गला रेता गया था। इस मामले में पुलिस रुपयों के लेनदेन को लेकर घटना बता रही है। पत्नी कुमकुम की तहरीर पर थाना क्षेत्र के जलेबीगंज निवासी शिवम अग्रहरि एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के लिए टीमें गठित की थी। आरोपियों की तलाश में पुलिस और एसओजी टीम अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, उत्तराखंड, कानपुर के साथ- साथ रिश्तेदारों के यहां दबिश दी हैं। सूत्रों की माने तों पुलिस मास्टर माइंड तक पहुंच गई है। इसमे शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल में कर रही हैं।


सीडीआर के सहारे हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस
मनोज हत्याकांड का सबूत मिटाने के लिए हत्यारों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। जिससे लोकेशन ट्रेस न हो लेकिन पुलिस ने मोबाइल सीडीआर के सहारे हत्यारों के करीब तक पहुंच गई। पुलिस मनोज की मोबाइल को बरामद करने के लिए फोरलेन सहित कई जगहों पर खोजबीन कर रही हैं।
विज्ञापन



शव पहुंचते ही मचा कोहराम
मनोज का शव रविवार की देर रात जैसे ही पैतृक गांव बुधईपुर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार सुनकर लोग सांत्वना दे रहे थे। काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। कई थानों की पुलिस फोर्स दुबौला से लेकर बुधईपुर तैनात रही। परिजनों ने घर पर मनोज के शव को लेकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी और दूसरा तहरीर देने की मांग पर अड़ गए। रात 10:30 बजे एसओ आलोक श्रीवास्तव ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। उसके बाद शव को अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें