फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 30 Oct 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। बस्ती-सिद्धार्थनगर के बॉर्डर पर पड़री गांव के पास सिरसिया घाट पर 24 अक्तूबर को मिले शव की पहचान के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हटवा बाजार निवासी हबीबुल्लाह (35) का शव सिरसिया घाट पर मिला था। उसकी पत्नी हुस्नआरा ने पुरानी रंजिश में हुई हत्या बताते हुए गांव के सुभाष व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
तहरीर में कहा गया है कि नाच देखकर घर आते समय आरोपियों ने हबीबुल्लाह की हत्या कर दी और शव सिरसिया पुल के नीचे फेंक दिया था।
23 अक्तूबर की रात हबीबुल्लाह अनुसूचित बस्ती के पास डीजे पर हो रहे नाच को देखने गए थे। उसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजन खोजबीन कर रहे थे। पत्नी मायके संतकबीरनगर गई थी।
विज्ञापन

अगले दिन शाम को सिरसिया घाट पर हबीबुल्लाह का शव पाया गया। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि स्वाॅट टीम के संयुक्त कार्रवाई में सुभाष निवासी हटवा को रुधौली क्षेत्रान्तर्गत छपिया पुल से गिरफ्तार किया गया। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें