फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की शतर्कता से बची महिला की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की सतर्कता से बची महिला की जान
विज्ञापन

परिजन पर लगाया मारने पीटने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज (बस्ती)। थानाक्षेत्र के वाल्टरगंज कस्बे में स्थित गोविंदनगर रेलवे स्टेशन के समीप फाटक पर एक महिला ट्रेन से कटकर आत्महत्या के लिए दोपहर बाद पहुंची। वह किसी ट्रेन के आने के इंतजार में काफी देर से रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ी थी। आसपास के लोगों ने अनहोनी की आशंका में मामले की जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज को दी।
विज्ञापन

सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष ने कस्बे में पिकेट ड्यूटी में लगे हेड कांटेबल दिलीप पांडेय, महिला सिपाही सुषमा सिंह, उमा यादव को भेजा। उन्होंने महिला को समझा बुझाकर घर भेजा। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के दौलतपुर की रहने वाली है। महिला ने बताया कि उसके परिजन उसे काफी दिनों से मारते-पीटते हैं। वह आजिज आकर आत्महत्या करने जा रही थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि महिला को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया। यदि महिला ने तहरीर दी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें