फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस अलर्ट, ग्राम प्रहरियों को सतर्क रहने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। आगामी बरावफात व अन्य त्योहारों के मद्देनजर थाना पुरानी बस्ती परिसर में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें थाने पर तैनात पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बैठक में त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने गांवों में सतर्क दृष्टि रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना थाने पर देने को कहा गया। साथ ही असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।
प्रभारी निरीक्षक ने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करने तथा संवेदनशील स्थानों पर पिकेट ड्यूटी बढ़ाने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को त्योहारों के दौरान लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें