फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: काव्य संग्रह ‘खुशियों की गौरैया’ व चाशनी’ का विमोचन

Tue, 23 May 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वरिष्ठ कवि डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग कृत काव्य संग्रह ‘खुशियों की गौरैया’ और ‘चाशनी’ के छठे संस्करण का विमोचन प्रेस क्लब सभागार में हुआ। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामनरेश सिंह मंजुल ने कहा कि जगमग की रचना संसार आम आदमी के जीवन संघर्षो की यात्रा के कई पड़ावों से गुजरते हुए अब अध्यात्म की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राना दिनेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ समीक्षक दिनेश चंद्र पांडेय, डॉ. वीके वर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ साहित्यकार सत्येंद्र नाथ मतवाला, वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि जगमग के रचना संसार में जीवन की विविधता, व्यंग्य और जीवन दर्शन व्यक्त होता है। प्रदीप चंद्र पांडेय ने अपनी बात रखी। संचालन वरिष्ठ साहित्यकार ज्ञानेंद्र द्विवेदी ‘दीपक’ ने किया। इस मौके पर डॉ. सत्यव्रत, कृष्णदेव मिश्र, पं.चंद्रबली मिश्र, सुरेन्द्र मोहन वर्मा, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र बहादुर सिंह, हरीराम बंसल, बीके मिश्र, बटुकनाथ शुक्ल आदि मौजूद रहे।
दूसरे सत्र में ज्ञानेंद्र द्विवेदी ‘दीपक’ के संचालन में राष्ट्रीय कवयित्री डॉ. अंजना कुमार, डॉ. सतीश आर्य, विनोद कुमार उपाध्याय, डॉ. राजेंद्र सिंह राही डा. बीके वर्मा, सत्येंद्रनाथ मतवाला, सागर गोरखपुरी, जगदंबा प्रसाद मावुक, अशद बस्तवी, पंकज सोनी, डॉ. अजय ‘अश्क’ डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें