रोटरी क्लब मिडटाउन के कार्यक्रम में अध्यक्ष को सम्मानित करते मंडलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल।
बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रताप सिंह को क्लब के मंडलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने सोमवार को शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। इससे पहले बैठक कर कार्यक्रमों की समीक्षा हुई। कहा कि रोटरी एक चक्र है। उसके धुरी सदस्य हैं। इसी धुरी पर क्लब के समाजसेवा के कार्यक्रम कराए जाते हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सह मंडलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि रोटरी पूरी दुनिया में साहचर्य और सामाजिक कार्यों में समर्पण के लिए जानी जाती है। ऐसे में प्रत्येक सदस्य का दायित्व स्वयं में बढ़ जाता है। आशीष ने प्रत्येक सदस्य से अपना शत प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया।
क्लब के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए सामाजिक उत्तरदायित्व का विस्तार से सदन को अवगत कराया। कहा कि बस्ती मिडटाउन चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. रमेश श्रीवास्तव के सपनों का संग्रह है जो उन्होंने 32 वर्ष पूर्व देखा था। इस मौके पर 3120 की प्रथम महिला कविता अग्रवाल, रोटेरियन अश्विनी कुमार सिंह, रोटेरियन केके सिंह, रोटेरियन प्रमोद गाडिया, रोटेरियन महेंद्र कुमार सिंह, रोटेरियन डॉ. डीके गुप्ता, रोटेरियन कुलदीप सिंह, पूर्वोत्तर रेलवे के सलाहकार रोटेरेक्ट उमेश श्रीवास्तव, रोटेरेक्ट पुनीत पांडेय मौजूद रहे।