फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बच्चों को परेशान कर रहा निमोनिया व कोल्ड डायरिया

Tue, 11 Feb 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चों की जांच करते बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सरफराज
विज्ञापन
पांच दिनो में भर्ती हुए 82 बच्चे, चिकित्सकों ने दी सतर्कता बरतने की सलाह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। बदलते मौसम और सहालग के सीजन में खानपान के प्रति सतर्कता न होने से बच्चों में निमोनिया और कोल्ड डायरिया के मामले बढ़ रहे है। जिला अस्पताल के बाल रोग की ओपीडी में ज्यादातर इसी तरह के मामले आ रहे है। प्रतिदिन 15 से 20 मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। चिकित्सक दवा देने के साथ बच्चों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

इन दिनों मौसम बार-बार बदल रहा है। सुबह-शाम ठंड पड़ रहा है। दिन में गर्मी से बच्चों की सेहत प्रभावित हो रही है। जल्दी ही वे बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, सांस फूलने और उल्टी दस्त से पीड़ित हो रहे हैं। इनमें ज्यादातर मामले निमोनिया और निमोनिया के लक्षण वाले मिल रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कोल्ड डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या भी अधिक है। बाल रोग विभाग के मुताबिक, शादी-विवाह में बच्चे शीतल पेय, आइसक्रीम आदि का सेवन कर रहे हैं। इससे वह निमोनिया की चपेट में आ रहे है। ऐसे में सतर्क रहकर बहुत हद तक बच्चों को रोगों से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


...

प्रतिदिन भर्ती हो रहे बच्चे

तिथि मरीज

6 फरवरी 19

7 फरवरी 18

8 फरवरी 20

9 फरवरी 15

10 फरवरी 18

..

- जरूरी है सतर्कता

बच्चों को गरम वस्त्र पहना कर रखें।

सर्दी-जुकाम, खासी होने पर मास्क जरूर लगाएं।

आइसक्रीम और शीतल पेय देने से बचें।

हाथों को साफ कर खाने का सामान बच्चों को दें।

..
कोट

सर्दी, खांसी, बुखार, दस्त आदि पीड़ित बच्चे ओपीडी में आ रहे हैं। इनमें निमोनिया, निमोनिया के लक्षण वाले और अस्थमा के मरीज भी हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है सामान्य मरीजों को दवा देकर सतर्कता बरतने की सलाह देकर भेजा जा रहा है।

- डॉ सरफराज, बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें