प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। अस्पतालों में गरीब मरीजों को फल वितरित किए। मिठाई बांट कर खुशियां मनाई गईं। नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड कर बधाई संदेश दिए गए। भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी एवं जिलाध्यक्ष पवन कसौधन जिला अस्पताल में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। साथ-साथ मरीजों व बच्चों को फल वितरित किए। यह निणर्य लिया गया कि जो कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को बधाई देना चाहते हैं उनको स्वच्छता अभियान चलाकर मोदी एप पर अपनी फोटो डाउनलोड करनी होगी।
21 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान को लेकर अब भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में जाकर युवाओं को नया एप डाउनलोड कराएंगे। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, राकेश श्रीवास्तव, अमित शुक्ल, चंद्र शेखर मुन्ना, पूर्व एमएलसी दयाराम चौधरी, संजय चौधरी, पुष्कर मिश्र, प्रमोद पांडेय, अश्वनी उपाध्याय, मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा, राजन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बस्ती सदर मंडल की ओर से श्रीमती मूलराजी देवी इंटर कालेज में छात्रों को मिठाई बांटी गई। जिला उपाध्यक्ष रामरतन चौधरी उमेश श्रीवास्तव, रूचि पाण्डेय, भोले शंकर, सलमान, श्वेता पाण्डेय, आशीष चौरशिया सहित तमाम मौजूद रहे। बनकटी के मंडल अध्यक्ष रमेश अग्रहरी के नेतृत्व में पीएचसी में मरीजों एवं धरने पर बैठी आशाओं को फल वितरण किया गया। रवि सोनकर, बाबू राम चौधरी, महेश सोनकर, गिरजा शंकर, अशोक अग्रहरी, सुखराम गौड़, फूलदेव तिवारी, बीरेन्द्र बहादुर पाल, जगदम्बा शुल्क आदि लोग शामिल रहे । कलवार ीक्षेत्र के कुसौरा बाजार में गोवर्धन सोनकर ने व्यवसायियों को भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।