फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीएम मोदी भरेंगे हुंकार

Wed, 22 May 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पीएम मोदी की जनसभा के लिए पुलिस अ​धिकारियों के साथ बैठक करते आईजी आरके भारद्ववाज।
विज्ञापन
पांच हजार से ज्यादा सुरक्षा जवान होंगे तैनात, एआई कैमरों से निगरानी
विज्ञापन

एडीजी ने पुलिस लाइंस में जवानों को ब्रीफ की ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा के लिए अभेद्य सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पांच हजार से अधिक पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं। ड्रोन, सीसी व एआई कैमरे से निगरानी की जा रही है। सभा स्थल के इर्दगिर्द के रास्तों को कार्यक्रम की समाप्ति तक डायवर्जन रहेगा। एडीजी डाॅ. केएस प्रताप ने पुलिस जवानों को जरूरी ड्यूटी ब्रीफ किया।
सुरक्षा के लिए एआई कैमरों से लेकर अन्य उच्च तकनीकी का इस्तेमाल किया जा रहा है। जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी की जा रही है। सभा के समय उधर से आवागमन परिवर्तित रहेगा। एक दिन पहले से पतंग और ड्रोन उड़ाने आदि पर पाबंदी लगा दी गई है। 21 ड्रोन कैमरों से कार्यक्रम स्थल की निगरानी की जाएगी। मंच के इर्दगिर्द तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहले स्तर की सुरक्षा एसपीजी के जिम्मे होगी।
विज्ञापन


दूसरा घेरा अर्द्धसैनिक बलों और तीसरे स्तर की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस व पीएसी के जिम्मे रहेगी। कार्यक्रम की सुरक्षा में 150 इंस्पेक्टर, 200 सब इंस्पेक्टर, 1740 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, 350 होमगार्ड्स के साथ ही पांच कंपनी पीएसी, तीन कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। एसपीजी के 50 कमांडो भी तैनात रहेंगे। यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

...

इस तरह रहेगा डायवर्जन

गोरखपुर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन, जिन्हें डुमरियागंज, बांसी, आदि जगहों पर जाना है, वह सभी वाहन चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए मनौरी से होकर जाएंगे। रुधौली से आने वाले सभी प्रकार के वाहन जिसे पॉलिटेक्निक चौराहा होकर संतकबीरनगर या अन्य कहीं भी जाना है, वह सभी वाहन गौरा चौराहा होते हुए मनौरी होते हुए चैनपुरवा ओवरब्रिज के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे। गौरा तिराहा से पॉलिटेक्निक चौराहे तक तथा पॉलिटेक्निक चौराहे से गौरा तिराहा तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। केवल सभा स्थल पर जाने वाले वाहनों को छूट रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें