फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास : 852 नए घरों के लिए भेजी गई डीपीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत शासन को डीपीआर भेजी गई है। बताया गया कि इसके तहत जिले के नगर पालिका व अन्य नगर निकायों में बनने वाले आवास के लिए धनराशि मिलने की उम्मीद जग गई है। बजट मिलने पर आवास विहीन परिवार के सिर पर छत होगी।
विज्ञापन

प्रभारी पीओ व एसडीएम राजेश यादव ने बताया कि शासन की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत पात्र आवेदकों की डीपीआर मांगी गई थी। शासन के निर्देश का अनुपालन करते हुए गठित जांच समिति की तरफ से आवेदन पत्रों की जांच कर पात्र लाभार्थियों का डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई है।
बताया कि नगर पालिका परिषद बस्ती, नगर पंचायत गनेशपुर, नगर पंचायत कप्तानगंज, नगर पंचायत बभनान, नगर पंचायत भानपुर, नगर पंचायत नगर, नगर पंचायत गायघाट, नगर पंचायत हर्रैया, कप्तानगंज, मुंडेरवा, बनकटी और रुधौली नगर पंचायत में 852 आवास की डीपीआर शासन को स्वीकृत करने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बताया गया कि स्वीकृति के बाद धनराशि जारी होगी, इसके बाद पात्रों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि भेज दी जाएगी। इससे पात्र लाभार्थी आवास का निर्माण शुरू करा सकेंगे।
10 नगर निकायों में 2335 आवासों की धनराशि जारी : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-दो योजना में पूर्व में जिले के नगर पालिका बस्ती व 10 नगर निकायों में 2335 आवास स्वीकृत हुए थे और लाभार्थियों के खाते में एक-एक लाख रुपये प्रथम किस्त की धनराशि प्राप्त हुई है। पीओ डूडा राजेश यादव का कहना है कि नगर पालिका बस्ती और नगर पंचायतों के सभी अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि अपने-अपने निकाय क्षेत्र की सीमा में लाभार्थियों को पूर्ण रूप से अवगत करा दें कि यह योजना बिल्कुल फ्री है।
विज्ञापन

ये नगर निकाय हैं : बस्ती नगर पालिका परिषद 83, बभनान नगर पंचायत 73, बनकटी 152, भानपुर 300, गनेशपुर 265, गायघाट
200, हर्रैया 98, कप्तानगंज 281, मुंडेरवा 260, नगर बाजार 286, रुधौली 337 समेत 2335 आवास स्वीकृत हुआ है। जिन्हें धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें