गौर। पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज के सावित्री बाई फुले इकाई की ओर से कंपोजिट विद्यालय गौर गांव में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के अंतिम दिन शुक्रवार को स्वयंसेवियों ने रैली निकाल लोगों को जागरूक करते हुए पर्यावरण बचाने का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किए।
जागरूकता रैली विद्यालय से शुरू होकर गौर गांव, सिटकोहर, सिद्धौर गांव तक गई। जहां स्वयंसेवियों ने अलग-अलग टोली बनाकर पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए पौधारोपण किए। बच्चों ने संकल्प लेते हुए बताया कि धरती के जीवन का आधार वृक्ष है, पौधों से ही हमें ऑक्सीजन मिलता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह ने कहा की एनएसएस शिविर आमतौर पर एक गरिमामय समारोह के साथ होता है, जिसमें स्वयंसेवकों के सात दिनों के निस्वार्थ सेवा कार्यों को सराहा जाता है। छात्रा शिक्षा शुक्ला, शशि, नेहा ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, होली गीत के अलावा कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जबकि सजीना, नित्या, ज्योति, मुस्कान, मनसा, संजना, सानिया, प्रीति आदि ने रंगोली बनाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर डॉ. भरत गौतम, डॉ. सुधीर कुमार, राम प्रकाश वर्मा, डॉ. अनुज कुमार, आशुतोष यादव, विकास यादव, श्याम चौहान, सुधांशु, कुसुम, सजना आदि माैजूद रहे।