राष्ट्रीय एकता का दिलाया गया संकल्प
आयुक्त कार्यालय पर मंडलायुक्त, कलेक्ट्रेट पर डीएम ने तिरंगा फहराया
बस्ती। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्कूलों ने प्रभात फेरियां निकालीं। भारत माता के जयकारे लगे।
आयुक्त कार्यालय पर मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आयुक्त ने वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा अपनी विरासत को सुरक्षित रखने में किए गए प्रयासों की सराहना की। अपर आयुक्त न्यायिक बृजकिशोर तथा संयुक्त विकास आयुक्त पद्मकांत शुक्ल, उप निदेशक पंचायती राज बीबी सिंह, डॉ. शशि पांडेय ने भी संबोधित किया। संचालन जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया।
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम प्रियंका निरंजन ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन करते हुए सामूहिक राष्ट्रगान गाया तथा राष्ट्रीय एकता संकल्प दिलाया गया। कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। सांसद हरीश द्विवेदी, डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति व प्रमुख ने सांउघाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत बनकसही में छत्रपति शिवाजी महाराज अमृत सरोवर का लोकार्पण किया।
सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, पीडी कमलेश सोनी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।