एसपी ने पुलिस लाइंस में तिरंगा फहराया
चार पुलिस कर्मियों को मिला डीजीपी का सराहनीय सेवा सम्मान
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस पर डीआईजी ने रेंज कैंप कार्यालय, एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कैंप कार्यालय व पुलिस लाइंस में तिरंगा फहराया। पुलिस कर्मियों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई।
एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद ने थाना कोतवाली व यातायात कार्यालय पर तिरंगा फहराया। समस्त थाना तथा चौकी प्रभारी ने अपने-अपने थाना व चौकी पर झंडा फहराया। पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रदान किए गए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से एसपी ने सम्मानित किया। इसमें क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय, एसओ वाल्टरगंज योगेश सिंह, मुख्य आरक्षी चालक रामदयाल यादव व मुख्य आरक्षी संजय कुमार त्रिपाठी शामिल हैं।
जल पुलिस व पीएसी ने संयुक्त रूप से रिवर फ्रंटों पर जल नौका तिरंगा मार्च निकाला। इस दौरान सभी सीओ, कोतवाल संजय कुमार, एसएचओ रुधौली राम कृष्ण मिश्र, सोनहा शशांक शेखर राय, कलवारी प्रदीप सिंह, पैकोलिया दुर्गेश पांडेय, हर्रैया शैलेश सिंह, परशुरामपुर अरविंद शाही, नगर धर्मेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।