फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिले के विकास में सहयोग करें जनप्रतिनिधि व अधिकारी’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘जिले के विकास में सहयोग करें जनप्रतिनिधि व अधिकारी’
विज्ञापन

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में बोले सांसद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले को सुंदर, स्वच्छ और विकसित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जनप्रतिनिधि और अधिकारी का इसमें सहयोग अपेक्षित है। यह कहना है सांसद हरीश द्विवेदी का। वे सोमवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में बोल रहे थे। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल के मैदान, ओपेन जिम, आरो प्लांट पर काम शुरू हो गया है। निर्माण कार्यों की गुणवता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। गांव में बन रहे पंचायत भवन तथा सामुदायिक शौचालय की गुणवता पर डीपीआरओ तथा संबंधित बीडीओ विशेष ध्यान दें। कमी पाए जाने पर दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में निर्मित पिछले तीन वर्षों की सड़कों का विवरण तलब किया है। कहा मनरेगा में अब भी मिट्टी का कार्य कराकर करोड़ों का भुगतान किया जा रहा है। बीडीओ भविष्य में इसका आंकलन करके कार्ययोजना तैयार करेंगे। निर्देश दिए कि हर्रैया नगर पंचायत में आसरा आवास योजना में 28 अपात्र का चयन करने के दोषी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शहर में सीवर सिस्टम तैयार होने में विलंब के लिए असंतोष व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि 15 अक्तूबर तक इसका डिजाइन प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक हर्रैया अजय सिंह ने श्रम विभाग में संचालित योजनाओं का मजदूरों को लाभ दिलाने के लिए उनका अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने को कहा। जिला पंचायत के कार्यों की जांच कराने को भी कहा। विधायक रवी सोनकर ने अवैध खनन के कारण मैरुंड हुए गांव का प्रकरण उठाया तथा कार्रवाई का सुझाव दिया। विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने रुधौली में तहसील का आवासीय तथा थाना भवन निर्माण पूरा कराने का अपेक्षा किया। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि रमनातौफीर में वर्तमान में 270 गोवंशीय पशु है। इनको जलभराव से बचाने के लिए सुरक्षित गोशालाओं में भेजा जाएगा। परिसर में मिट्टी और बालू भरवाया जाएगा। 100 गायों के रहने के लिए अलग शेड बनवाया जाएगा। बैठक का संचालन पीडी डीआरडीए आरपी सिंह ने किया। इस मौके पर राजकुमार शुक्ला, विमल पाण्डेय, हरीश सिंह, जगदीश शुक्ला, सईद खां, धीरसेन, सीएमओ डॉ. एके गुप्ता, डॉ. संजय त्रिपाठी व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें