फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बिहरा ने जीता उद्घाटन मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा में सोमवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मुकाबले में मेजबान औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा की टीम ने गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक हरिश्चंद्र सिंह और प्रधानाचार्य सतीश रंजन सिंह ने किया। बारिश के कारण कुछ समय के लिए खेल रोकना पड़ा। इसके बाद मुकाबले दोबारा शुरू कराए गए। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक मंडल में अमित कुमार यादव, प्रभाकर ओझा और संतोष कुमार पांडेय शामिल रहे।
रेफरी की भूमिका अरुण कुमार, सुनील कुमार, बृजेश, दीपक सिंह, आदर्श, राजकुमार, अमीषा वर्मा और सरफराज ने निभाई। स्कोरिंग का कार्य प्रेम वर्मा, दीपक सिंह, उत्तम वर्मा और पवन मिश्रा ने किया। शिक्षक हरीश सिंह और प्रभाकर सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन


विभिन्न वर्गों में इन टीमों ने मारी बाजी
अंडर-14 बालक और बालिका वर्ग में बेसिक विभाग की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि बालिका वर्ग में झिनकू लाल त्रिवेणी राम बालिका इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में देशराज नारंग इंटर कॉलेज वाल्टरगंज की टीम विजेता और श्री नरेंद्र प्रसाद शांति देवी इंटर कॉलेज बढ़नी की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग में कलवारी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बिहरा की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 बालिका वर्ग में औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा की टीम ने बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज को हराकर खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया विजेता और मां गायत्री इंटर कॉलेज कप्तानगंज की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें