फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिंक बूथ परिवार परामर्श केंद्र ने दो परिवारों को मिलाया

Mon, 12 May 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया। थाना परिसर में संचालित पिंक बूथ पर रविवार को दो अलग-अलग गावों के अलग रह रहे दंपतियों के बीच बातचीत के जरिए एक साथ रहने को लेकर सुलह समझौता हुआ। पिंक बूथ प्रभारी उप निरीक्षक हौसिला देवी के साथ महिला कांस्टेबलों के समझाने बुझाने के बाद दंपती एक दूसरे के साथ फिर से रहने को लेकर राजी हुए।
विज्ञापन


भदावल कला गांव की रूपा की शादी देवराज निवासी गोंडा के साथ 2023 में हुई थी। दोनों के बीच आपसी सामंजस्य बिगड़ गया। पत्नी मायके में रह रही थी। राजाजोत गांव निवासी विमलेश की शादी अखिलेश से हुई थी। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद के बाद अलग अलग रह रहे थे।दोनों मामलों में मायके व ससुरालियों के बीच कई बार सुलह समझौते का प्रयास विफल हो चुका था।रविवार को पिंक बूथ पर दोनों मामलों में सभी पक्षों के लोगो के साथ दंपत्ति पहुंचे।उप निरीक्षक के साथ कांस्टेबल अर्चना यादव व अन्य ने पति पत्नी की अलग अलग बात सुनकर उन्हें समझाया।छोटी छोटी बात पर नाराज होने को गलती मानते हुए दोनों दंपत्ति फिर से साथ रहने को राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें