फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीलीभीत के युवक की गौर में ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 27 Feb 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने की छिलाई का काम करने आया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौर (बस्ती)। बभनान-गौर रेलवे स्टेशन की बीच गेट संख्या 218 के पास रविवार की रात में 28 वर्षीय युवक से कटकर मौत हो गई। उसकी पहचान जनपद पीलीभीत के वीरशाह के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार, सुमही गांव के पास अप और डाउन रेलवे लाइन की बीच क्षत-विक्षत शव को देख स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान करने की कोशिश की तो वहां मजदूरी करने वाले कुछ युवक इकट्ठा हुए। पीलीभीत के सुरजीत ने मृतक युवक की वीरशाह के रूप मे पहचान करते हुए पुलिस को बताया कि वह लोग गन्ने की कटाई और छिलाई करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पुलिस को बताया कि रविवार शाम को वीरशाह किसी साथी को बिना कुछ बताए चला गया और कुछ देर बाद पता चला कि उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। उसके साथियों की ओर से मृतक की पहचान कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें