पं. महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। पं. महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन 800 मीटर दौड़ में इम्तियाज और सरिता गौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ गजेंद्र उबारन गिरी ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले दिन 100 मीटर दौड़ कराई गई। बालक वर्ग में इम्तियाज आलम प्रथम, अमन द्वितीय, राजेश तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में उमा त्रिपाठी प्रथम, ज्योति सिंह द्वितीय और उर्मिला गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में इम्तियाज आलम प्रथम, गुरु प्रसाद द्वितीय, अमन प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सरिता गौड़ प्रथम, शशि द्वितीय और ज्योति सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
भाला फेंक में अमन प्रजापति प्रथम, गुरु प्रसाद द्वितीय, राजेश तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रतिभा शुक्ला प्रथम, उर्मिला गुप्ता द्वितीय और वंदना तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में गुरु प्रसाद प्रथम, मायाराम द्वितीय, राजेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। बालिका वर्ग में प्रतिभा शुक्ला प्रथम, सरिता द्वितीय व उमा त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर पैदल चाल में अखिलेश, सरिता प्रथम, मायाराम, शशि द्वितीय व राजेश, सरिता जायसवाल तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में अव्वल रहे। इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार तिवारी, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. ललित कुमार गोयल, डॉ. भरत गौतम, डॉ. सीमा जायसवाल आदि मौजूद रहीं।