बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा कट के पास मंगलवार-बुधवार रात करीब दो बजे अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। चालक केबिन में फंस गया। हादसे में पिकअप चालक का हाथ कटकर अलग हो गया। थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चालक व खलासी को सीएचसी हर्रैया भेजा, जहां से जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया गया।
मंगलवार रात प्लाई शीट लादकर पिकअप लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी। छावनी थाने के बबुरहवा कट के पास अचानक पिकअप का एक्सल टूट गया। पिकअप अनियंत्रित होकर किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। चालक राजवीर व खलासी सुनीत कुमार निवासीगण सहोली संदना, थाना सिधौली जिला सीतापुर को गंभीर चोट आ गई। घटना में राजवीर के कोहनी के नीचे हाथ कटकर अलग हो गया।