बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने बुधवार को बस्ती सदर ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम के अनुसार श्री अन्न (मिलेट्स) में शामिल सांवा, कोदो, ज्वार एवं अरहर के बीज की किट कृषकों में वितरित की। श्री अन्न पुनरोद्धार योजना के तहत कृष्ण चंद्र पांडेय, मेहरून्निशा, साविदा, साऊंघाट की कृषक वंदना चौधरी में साॅवा, कोदो, ज्वार एवं अरहर बीज के किट सौंपे गए। इस दौरान किसानों को खेती के प्रति जागरूक भी किया गया। खरपतवार नियंत्रण हेतु रसायनों के उपयाेग के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर अविनाश चंद्र तिवारी, संयुक्त कृषि निदेशक अनिल कुमार, उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी हरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।