फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में पिकअप, गोदाम में मिला सरकारी अनाज

Thu, 01 Sep 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
डीएसओ ने भानपुर तहसील के मोहम्मद नगर मे गोदाम से 283 बोरी सरकारी खद्यान पकड़ा।
विज्ञापन
जिलापूर्ति अधिकारी ने बृृहस्पतिवार को भानपुर तहसील क्षेत्र के मोहम्मदनगर चौराहे पर एक पिकअप में रखे गए सरकारी खाद्यान्न की जांच कराई। इसके साथ ही उन्होंने एक निजी गोदाम की भी जांच कराई। जांच के दौरान पिकअप और गोदामम में 283 बोरी सरकारी अनाज और चीनी मिला। जो एक व्यक्ति द्वारा निजी गोदाम में रखा गया था। 
विज्ञापन


डीएसओ ने बताया कि जांच के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि सरकारी अनाज हाट शाखा से विभिन्न तिथियों में खरीद कर स्टाक किया गया। डीएसओ ने बताया कि गोदाम में रखे अनाज को सील कर पिकअप पुलिस की सिपुर्दगी में दे दिया गया है। बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। गोदाम में सील खाद्यान्न में 141 बोरी चावल, 126 बोरी गेहूं, 16 बोरी चीनी शामिल है, जबकि 35 बोरी गेहूं पिकअप पर मिला। जांच के दौरान आपूर्ति निरीक्षक भानपुर राजेश कुमार सिंह, एसआई सत्येन्द्र प्रसाद, पूर्ति लिपिक नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें