फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गायत्री शक्ति पीठ में हनुमत कथा का शुभारंभ

Sat, 02 Dec 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रोडवेज स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में शुक्रवार को पांच दिवसीय हनुमत कथा का शुभारंभ हुआ। राज भवन के छोटे राजा कुंवर कामेश्वर सिंह व समाजसेवी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से पूजन अर्चन कर दीप प्रज्ज्वलित किया। दिल्ली से पधारे हनुमत कथा के मर्मज्ञ मधुर जी महाराज ने बताया कि यह कथा 5 दिन तक चलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के सहायक प्रबंध ट्रस्टी रामचंद्र शुक्ल, रामप्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि पांच दिवसीय कथा में संकट मोचन महाराज हनुमान जी की कथा सुनाई जाएगी। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गायत्री परिसर पहुंचे। इस दौरान हनुमान जी की स्तुति, वंदना की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर पं. सरोज मिश्रा, जगदंबिका पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, केके पांडेय, कपिल देव, स्वामी दयाल, जय प्रकाश नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें