फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर 13 और 20 नवंबर को धरना देंगे फार्मासिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लंबित मांगों के निराकरण को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का एलान किया है। संगठन के आह्वान पर जिले के चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट 13 व 20 नवंबर को सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना देंगे। इसके माध्यम से 18 सूत्रीय मांगों के शीघ्र निस्तारण के लिए शासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिला मंत्री शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में 13 नवंबर को एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री (स्वास्थ्य), प्रमुख सचिव और महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा जाएगा।

उन्होंने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 20 नवंबर को भी जिले के सभी चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट धरना देकर मांगों के समर्थन में आवाज उठाएंगे। एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और स्वास्थ्य विभाग के मंडलीय व जिला स्तरीय अधिकारियों को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें