जिला अस्पताल मे फार्मासिस्ट और लैब टेक्निशयन के हड़ताल के कारण ट्रामा सेंटर सूना पड़ा।
जिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली, महिला अस्पताल व ग्रामीण अंचल के सीएचसी, पीएचसी पर चल रही कर्मचारियों व फार्मासिस्टों की हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई। इसके चलते अस्पताल में ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाएं चालू हो जाने से मरीजों को राहत मिली। अस्पताल में पैथालाजी, एक्सरे, आल्ट्रासाउंड सहिज अन्य परीक्षण मरीजों का किया गया। फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन, नर्सेस संघ सभी लोगों ने प्रदेश सचिव से वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। यूपी लैब टेक्निशियन एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत के निर्देश पर लैब टेक्निशियनों ने बुधवार को हड़ताल वापस लेकर पहले की तरह काम शुरु कर दिया।
जिलाध्यक्ष सुशील सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे लैब टेक्निशियन जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली, सीएचसी और पीएचसी पर पहुंचे। वे अपने हक के लिये नारेबाजी कर ही रहे थे। कि फोन पर सूचना मिलने के बाद हड़ताल स्थगित कर दिया गया। उन्होंने ने बताया कि वेतन विसंगति सहित नौ सूत्रीय मांगो में से अधिकांश पर सहमति बनने के बाद हड़ताल वापसी का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष पाण्डेय, योगेन्द्र चौधरी, चन्द्र प्रकाश, चन्द्रभान मणि, घनश्याम गुप्ता, रामकरन सिंह, राजेश चौधरी, मनोज पाल, ममता, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, पी.डी. दूबे, शरद चन्द्र पाठक, अनिल चौधरी, योगेश प्रताप सिंह, शैलेष सिंह, मनीष सिंह, सिराजुद्दीन, दिवाकर सिंह, राजेश धर द्विवेदी, सौरभ श्रीवास्तव, रामेन्द्र विक्रम, राकेश चौधरी, रवि प्रकाश, धर्मराज, मनोज सिंह, भानुमणि, विजय समेत कई लोग मौजूद रहे।