फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंपों पर आसानी से मिला पेट्रोल-डीजल

विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित पंप पर सन्नाटा
विज्ञापन
बस्ती। पेट्रोल-डीजल का संकट अब काफी हद तक खत्म हो चुका है। पंपों पर भीड़ नहीं जुट रही है। पहले की तरह सामान्य तौर ग्राहक आ रहे हैं। शहर के कुछ पंपों पर तो सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

पंप कर्मियों ने बताया कि ग्राहक अब रूक-रूक कर आ रहे हैं। डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता बरकरार है। वहीं कुछ जगहों पर डीजल खत्म होने की बात बताई गई लेकिन, शाम तक स्टॉक आने की उम्मीद जताई गई।
जिले के 183 पेट्रोल पंपों में 15 पंप अब भी ड्राई है। रुपये न जमा करने के कारण इन पंपों पर ऑयल कंपनियों ने डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति बंद कर दी है। अन्य पंपों पर डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही है। डीएसओ विपिन कुमार शुक्ल ने बताया कि जिले के सभी पंपों पर डिमांड के हिसाब डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। अफवाह के चलते दो दिन ग्राहक उमड़ पड़े थे। इससे काफी परेशानी हुई। बाद में स्थिति नियंत्रित की गई। अब किसी भी पंप पर तेल की समस्या नहीं है।
विज्ञापन

बताया कि शनिवार को 619 केएल डीजल और 352 केएल पेट्रोल की बिक्री हुई है। वहीं 1020 केएल डीजल और 856 केएल पेट्रोल की उपलब्धता है। डिमांड के हिसाब से डीजल- पेट्रोल की आपूर्ति निर्बाध हो रही है। उपभोक्ताओं के किसी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। लोग जरूरत के हिसाब से ही डीजल-पेट्रोल की खरीदारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें