फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 34 केंद्रों पर पीईटी 25 से, तीन दिन में 78 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 25 अक्तूबर से शुरू होगी। तीन दिन तक आयोजित इस परीक्षा में 78 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुल 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सकुशल परीक्षा कराने के लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

पीईटी को लेकर केंद्रों पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा रही हैं। प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 13,008 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुबह 10 से 12:05 बजे व दूसरी पाली में तीन से 05:05 बजे तक परीक्षा होगी। पहली पाली में आठ बजे से 9:30 बजे तक केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं दूसरी पाली में एक बजे से 2:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
परिचय पत्र व प्रवेश पत्र के साथ आना अनिवार्य
अधिकारियों के अनुसार केंद्र के अंदर प्रवेश पाने के लिए परिचय पत्र व प्रवेश पत्र अनिवार्य है। यदि कोई अभ्यर्थी इनके बगैर केंद्र पर पहुंचेगा तो प्रवेश से वंचित हो सकता है। विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से समय से केंद्र पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
सक्सेरिया इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज, हंसराज लाल इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज, एपीएनपीजी कॉलेज, महिला महाविद्यालय व शिव हर्ष किसान डिग्री कॉलेज सहित अन्य 34 विद्यालयों में परीक्षा होगी।
प्रतिबंधित उपकरण
मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, डिजिटल घड़ी, ब्लूटूथ ईयरफोन, पेजर और सामान्य कैलकुलेटर पूरी तरह से वर्जित हैं। अभ्यर्थियों को इसे लेकर केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
-कोट:::
परीक्षा केंद्रों पर तैयारी चल रही है। सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। जहां पहले से लगे है और, खराब है उन्हें ठीक कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण है। -ज्ञानचंद गुप्ता, एडीएम/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें