फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत

Sat, 20 Jun 2026 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भानपुर मस्जिदिया में शुक्रवार रात दो भाइयों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने के दौरान मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भानपुर मस्जिदिया गांव में दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान पड़ोसी रामसरन यादव उर्फ तिलठु (55) मामला शांत कराने पहुंचे। विवाद के दौरान लोगों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया। वहां भी चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान शनिवार शाम उसकी मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें