करंट की लगने से युवक की मौत
बभनान/गौर (बस्ती)। गौर थानाक्षेत्र के छितहा गांव में बांस ले जाते समय हाईटेंशन करंट लगने से 38 वर्षीय युवक झुलस गया। इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई।
38 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र भगवती रविवार की शाम करीब पांच बजे छप्पर रखने के लिए बांस लेने गया था। बिना चप्पल पहने सूखा बास जैसे ही कंधे पर रखा कि अचानक ऊपर से गुजरे हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को निजी वाहन से सीएचसी गौर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। ग्राम प्रधान अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक सड़क के किनारे छप्पर रखने के लिए बांस लेने गया हुआ था, वहां पर 11000 बोल्ट की बिजली का तार लटका हुआ था, जैसे ही उसने कंधे पर बांस उठाया कि वह तार के संपर्क में आ गया।