फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक मुर्दाबाद का नारा लगाकर जलाया पुतला

विज्ञापन
सांसद के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। पुलवामा में फिदायीन हमले की आग ठंडी पड़ने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर जहां शहीदों को श्रद्धांजलि का क्रम जारी है, वहीं, दूसरी ओर शहर से लेकर गांव तक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। हर कोई इस घटना से दुखी है और इसका बदला लेने की मांग तेज होती जा रही है। 
विज्ञापन

साऊंघाट प्रतिनिधि के अनुसार हमले के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित परसा जाफर, मुजेहना, प्लास्टिक कॉम्पलेक्स चौराहे पर आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। अपना दल के पीसी पटेल, श्याम सुंदर पटेल, बाबूलाल आदि ने यहां प्रदर्शन का नेतृत्व किया। परसा चौराहे पर भाजयुमो नेता अभिषेक कुमार नेतृत्व में लोगों ने पाक प्रधानमंत्री के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस मौके पर धर्मराज गुप्ता, परशुराम चौधरी, नारंग चौधरी, देवानंद पांडेय, अमर आदि मौजूद रहे। मुंडेरवा मार्ग पर प्लास्टिक कॉम्पलेक्स चौराहे पर भी पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। 
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस के राम नरायन मिश्र की अगुवाई में देर शाम कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर आलोक मिश्रा, विवेक, प्रशांत नारायण, धर्मेन्द्र नारायण मिश्रा, महेंद्र नारायण आदि मौजूद रहे। रामसुख शिक्षण संस्थान हियारूपुर के छात्रों ने छात्र नेता अभिषेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चपलांव गोदाम से शहीद स्मारक छावनी तक साइकिल यात्रा निकालकर राजा जालिम सिंह चौराहे पर पहुंच कर पुतला जलाया और पाक प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर हनुमान वर्मा, मुन्ना सिंह, पिंटू वर्मा, आजाद वर्मा, राजन श्रीवास्तव, माता प्रसाद गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन

सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक शिक्षक संघ सल्टौआ इकाई ने शोकसभा का आयोजन किया। शोकसभा में वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। शोकसभा जिला संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ल, ब्लॉक अध्यक्ष राम भरत वर्मा, मंत्री बब्बन पांडेय, जिला संगठन मंत्री अवनीश त्रिपाठी, ब्लॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद पासवान, रमेश चौधरी, संयुक्त मंत्री चन्द्रशेखर पांडेय ने संबोधित किया। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी पर शिक्षकों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। दो मिनट मौन रखकर अमर सपूतों को याद किया। इस मौके पर संतोष कुमार शुक्ला, गिरिजेश बहादुर सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, डॉ योगेश कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, काशीराम वर्मा आदि मौजूद रहे। 
वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र प्रजापति गांव में शशिकांत गौतम, मनु चौरसिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया। भीटिया चौराहे पर विकास सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। पुरानी बस्ती के एनएच 28 नेशनल हाईवे हड़िया चौराहा से पांडेय बाजार तक कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 
गायघाट प्रतिनिधि के अनुसार चरकैला बाजार स्थित जेपी एकेडमी के बच्चों ने आतंकवाद के विरोध में रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से चलकर चरकैला कस्बे के एक छोर से दूसरे छोर तक चली। रैली के अंत में चरकैला तिराहे पर बच्चों ने आतंकवाद का पुतला भी जलाया। प्रबंधक मनोज कुमार खरे के नेतृत्व में आयोजित रैली में जम्मू कश्मीर से तत्काल धारा 370 हटाए जाने की  मांग की। इस मौके पर विद्यालय के उपाध्यक्ष पवन कुमार खरे के अलावा शिक्षक दीपक, उत्कर्ष, कार्तिक, अंकित, अब्दुल भाई, सत्यम, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे। 
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार गोविंदपारा गांव में प्रधान संतोष पाठक की अगुवाई में हजारों ग्रामीणों ने महुलानी से लेकर पंडूल घाट तक कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साकेत पब्लिक स्कूल विशेषरगंज के डायरेक्टर राकेश पांडेय की अगुवाई में शोकसभा व रैली निकाली गई तुर्की पुर में लोगों ने कैंडल मार्च कर व हाथों में तिरंगा लेकर हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें