दुबौलिया। आग लगने की घटनाओं और मौसम का रुख देखकर किसान जल्दी से जल्दी गेहूं की फसल कटवाकर घर में रखने के लिए परेशान हैं। कंबाइन मशीन के लिए भी खींचतान शुरू हो गई है। क्षेत्र के भुअरिया और सतहा गांवों में कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई के लिए दो पक्ष भिड़ गए। सोमवार को भी दोनों गांवों के बीच कुछ लोगों में इसी बात पर विवाद हुआ था। चर्चा है कि मौके पर पहुंचे एक सिपाही ने दोनों पक्षों को बुलवाया।
टेढ़वा तटबंध पर एक पक्ष से सिपाही बातचीत कर रहा था तभी दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए। सिपाही के सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
सिपाही ने किसी तरीके से मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि कंबाइन मशीन से गेहूं कटवाने के लिए दो पक्ष भिड़े थे। एक पक्ष ने पहले फर्जी रुपये छीनने की शिकायत की थी, जो झूठी निकली। दोनों पक्षों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। संवाद