फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खैरी ओझा गांव में यम द्वितीया मेले का लोगों ने लिया आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया विकास क्षेत्र खैरी ओझा गांव में स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर में यम द्वितीय बृहस्पतिवार को कीर्तन भजन के साथ मेला आयोजित किया गया। इसमें दूर-दूर से आए महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों ने लुत्फ उठाया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजन अर्चन कर प्रसाद चढ़ाकर परिक्रमा की। परिवार के सुख में जीवन की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मेले में मिठाई, बर्तन, खिलौने सहित विभिन्न प्रकार की आकर्षक दुकानें सजी रहीं। बच्चों ने खिलौना व मिठाई खरीदी।
महिलाओं ने सौंदर्य का सामना खरीदकर मेले आनंद उठाया। मेले में त्रिलोकपुर, लब्दहा, रजौली, केशवपुर, संसारीपुर ठुठवा महादेवरी सहित अन्य गांव लोग मेले में आएं। मेले में जमकर भीड़ जुटी रही। भंडारा में पवन ओझा, संजय ओझा, जिलाजीत ओझा, अजय कुमार ओझा सहित अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया। भंडारा देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

मंदिर के प्रधान पुजारी बाबा अवधेश दास ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण लगभग 400 वर्ष पूर्व मधुसूदन बाबा ने करवाया था, जो मुगल बादशाह अकबर के दरबार में थे, तबसे बहुत बार बना तथा गिरा, 400 बरसों से यहां मेला तथा भंडारे का आयोजन होता है। भैया दूज के दिन यहां हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन करते हैं। मंदिर पर मेले का लुत्फ उठाते हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर्रैया पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें