फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन व कोरोना दरकिनार, मंदिर तक पंहुच रहे श्रद्वालु

विज्ञापन
जलाभिषेक के लिए बिना मास्क के लाइन मे खडे़ लोग। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
मंदिर में लोगों ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन

भानपुर(बस्ती)। सावन की त्रयोदशी के अवसर पर भगवान शिव को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ ने शनिवार को शिव मंदिरों में पहुंचने के लिए शनिवार को घोषित लॉकडाउन और कोरोना के भय को दरकिनार कर दिया। तहसील क्षेत्र के लोढे़श्वर नाथ मंदिर पर शुक्रवार देर रात के बाद से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। यहां शनिवार दोपहर तक श्रद्धालु जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते रहे।
मंदिर पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ में सोशल डिस्टेसिंग और मास्क के प्रयोग का अभाव नजर आया। हालांकि लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक महिला और एक पुरुष सिपाही मंदिर पर मुस्तैद रहे। लेकिन उनकी मौजूदगी का कोई असर नहीं दिखा। जगह-जगह लगी चाट और जलेबी की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। दुकानदार भी मास्क नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीएम आशाराम वर्मा ने बताया कि मंदिरों में श्रद्धालुओं के जाने पर रोक नहीं है लेकिन किसी को भीड़ लगाने की अनुमति नहीं है। मास्क लगाकर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए एक बार में एक से दो लोगों को ही प्रवेश की अनुमति है। मंदिर पर यदि भीड़ एकत्र हो रही है तो इसके लिए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के लिए इंस्पेक्टर सोनहा को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें