फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने पकड़ा अजूबा सर्प 

Wed, 29 Jun 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गनेशपुर शंकरनगर में लोगों ने पकड़ा अजीबोगरीब सर्प। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। कुआनो और रवई नदी के बीच स्थित गनेशपुर के शंकरनगर चौराहे के पास झाड़-झंखाड़ के बीच पकड़ा गया सर्प लोगों के कौतूहल का विषय बन गया। तमाम लोगों ने उस सर्प को देखा, मगर सबके मुंह से बस यही निकला कि जीवन में पहली बार ऐसा सर्प देखा है। सर्प की पहचान न हो पाने के कारण लोगों को उसके बारे में जानने की उत्सुकता अधिक दिखी। बाद में लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम सर्प को लेकर वन विहार केंद्र आ आई है। उसे एक पिंजरे में रखा गया है।

शंकरनगर चौराहे पर रहने वाले दुकानदार मनोज मोदनवाल और विनोद मोदनवाल ने रात में कुछ आवाज सुनी। वह आवाज दुकान से कुछ दूरी पर झाड़-झंखाड़ और घास से आ रही थी। टार्च की रोशनी में उन्हें एक सर्प दिखाई दिया जिसके मुंह से लगातार आवाज निकल रही थी। दोनों ने हिम्मत कर उसे प्लास्टिक के बोरे में पकड़ लिया और उसे एक पिंजरे में कैद कर लिया। कोई भी सर्प की पहचान नहीं कर पाया। इसके बाद लोगों ने रेंजर सदर को फोन कर सर्प पकड़े जाने की सूचना दी। मौके पर वन विभाग के दो कर्मी पहुंचकर सर्प को वन विहार केंद्र ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंजर सदर अमरनाथ यादव ने कहा कि उन्होंने भी सर्प देखा है, मगर काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई। बुधवार को सर्प की पहचान के लिए वन विभाग के एक सर्प विशेषज्ञ को बुलवाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें