बस्ती। 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा का अधिक से अधिक लोगों को फायदा पहुंचे, इसे लेकर एनएचआरएम ट्रेनिंग सेंटर पर चल रही 15 दिवसीय कार्यशाला का सोमवार को समापन हुआ। सीएमओ डा. जेपी सिंह ने समापन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि एंबुलेंस पर चलने वाले कर्मचारी अथवा स्वास्थ्य कर्मी को मरीजों के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए।
कहा कि मरीज व तीमारदार के साथ उनका व्यवहार शालीन हो ताकि इतनी बेहतरीन व उपयोगी सेवा की सार्थकता साबित हो सके। कार्यशाला में एंबुलेंस के भीतर की व्यवस्था, सावधानी आदि के बारे में हैदरावाद से बुलाए गए मास्टर ट्रेनरों ने गहनता से जानकारी दी। जिला परियोजना प्रबंधक एंबुलेंस सेवा नौमी नाथ यादव, जिला प्रभारी विजय कुशवाहा, असगर अली के अलावा अन्य लाग मौजूद रहे।